Sunday, October 18, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य उत्तर प्रदेश

UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
October 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी आयोजन से पहले उपद्रव शुरू हो जाता था और लोग उत्सव मनाना भूल जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल बनने से लोग बेखौफ होकर घरों से निकल रहे हैं और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।

CM योगी बोले- यूपी में अब उत्सव का माहौल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले त्योहारों और आयोजनों के दौरान उपद्रव की आशंका बनी रहती थी, जबकि अब लोग निडर होकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, लोगों के मन में यह भरोसा मजबूत हुआ है कि उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

योगी ने मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिन वहां दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे और मंगलवार सुबह छह बजे तक डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच चुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न धामों में लोग सुरक्षित वातावरण में आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

पहले यूपी के लोगों को पहचान छिपानी पड़ती थी: योगी

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले कुछ लोगों की गलत गतिविधियों का खामियाजा पूरे उत्तर प्रदेश को भुगतना पड़ता था। उन्होंने कहा, “पहले मुट्ठी भर लोगों की गलतियों के कारण पूरे यूपी को भुगतना पड़ता था. यूपी का कोई भी व्यक्ति प्रदेश से बाहर जाता था तो पहचान छुपाता था. धर्मशाला और होटल में कमरा नहीं मिलता था, बस-ट्रेन में सीट नहीं मिलती थी. विवाद होने पर यूपी वाला बताते ही बाहर निकाल दिया जाता था.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय बेटियों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों के सामने पहचान का संकट था। उनके मुताबिक, वर्ष 2017 में डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को लेकर बनी धारणा बदलने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है और इसके साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

ग्राम प्रहरियों को बताया गांवों का CCTV

मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी तुलना शहरों में लगे CCTV कैमरों से की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी आपराधिक घटना, भूमि विवाद या संभावित अशांति की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में रोजाना 100 से 200 छिनैती और लूट की घटनाएं होती थीं तथा पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सत्ता में बैठे लोग ही लूट-खसोट करवाते थे। योगी ने कहा कि अब अपराधियों में कानून का डर है और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 57,600 से अधिक ग्राम पंचायतें और लगभग 1.05 लाख राजस्व गांव हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों से कहा कि वे सूचनाएं एकत्र कर आपात स्थिति में थाना प्रभारी या संबंधित हल्का दारोगा को जानकारी दें। उन्होंने नियमित रूप से सूचनाएं साझा करने पर भी जोर दिया।

ग्राम प्रहरियों के मानदेय और स्वास्थ्य बीमा पर क्या बोले CM?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय और सुविधाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2017 में उन्हें 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जिसे वर्ष 2019 में बढ़ाकर 2,500 रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारियों को देखते हुए उनके मानदेय में और बढ़ोतरी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ग्राम प्रहरियों की भूमिका और सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब उनके योगदान को सम्मान दिया जा रहा है।

वन्यजीवों और भू-माफिया पर भी नजर रखने के निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे जिलों में वन्यजीवों से जुड़े खतरों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कई लकड़बग्घों को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर भेजा गया है। इसके अलावा बिजनौर में 40 से अधिक तेंदुओं के रेस्क्यू का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों से वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने और किसी खतरे की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण के कारण जमीन की कीमतें बढ़ने से भूमि माफिया की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। समय पर सूचना मिलने से कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है।

गांवों की सुरक्षा से आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में बदलाव के साथ होमगार्ड, पीआरडी, ग्राम चौकीदार और ग्राम प्रहरियों को भी बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से टीम भावना के साथ काम करने और अपने क्षेत्र में सतर्क रहने को कहा।

योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, गांवों में सुरक्षा मजबूत होगी तो वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों का प्रमुख काम सजग रहना और जरूरी सूचनाएं समय पर पुलिस तक पहुंचाना है।

Tags: Bareilly NewsGram PrahariLaw And OrderUP NewsYogi Adityanath
Previous Post

UP News: CM योगी का ग्राम प्रहरियों को बड़ा तोहफा! अब हर महीने ₹3,500 मानदेय और परिवार को ₹5 लाख का कैशलेस इलाज

Next Post

UP News: CM योगी की दंगाइयों को चेतावनी, बोले- अब दंगा किया तो बाप-दादाओं की संपत्ति भी जाएगी!

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
UP Export में कालीन का जलवा! भदोही से दुनिया तक पहुंची पहचान, 65 देशों के Buyers पहुंचे Carpet Expo

UP News: CM योगी की दंगाइयों को चेतावनी, बोले- अब दंगा किया तो बाप-दादाओं की संपत्ति भी जाएगी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

October 17, 2026
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

October 17, 2026
Lucknow Startup: इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने के लिए AI-Tech से जुड़ेगा अस्पताल और एंबुलेंस, HindCare MedTech की पहल

CM Yogi का बड़ा बयान: मां कालरात्रि की पूजा के बाद गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- अब नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर काम कर रहीं महिलाएं

October 17, 2026
Mayawati का बड़ा दावा: 2027 चुनाव से पहले सर्वे पर भड़कीं बसपा प्रमुख, बोलीं- 2007 में भी फैलाया गया था ऐसा माहौल

Mayawati का बड़ा दावा: 2027 चुनाव से पहले सर्वे पर भड़कीं बसपा प्रमुख, बोलीं- 2007 में भी फैलाया गया था ऐसा माहौल

October 17, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025

Recent News

CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

October 17, 2026
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

October 17, 2026
Lucknow Startup: इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने के लिए AI-Tech से जुड़ेगा अस्पताल और एंबुलेंस, HindCare MedTech की पहल

CM Yogi का बड़ा बयान: मां कालरात्रि की पूजा के बाद गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- अब नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर काम कर रहीं महिलाएं

October 17, 2026
Mayawati का बड़ा दावा: 2027 चुनाव से पहले सर्वे पर भड़कीं बसपा प्रमुख, बोलीं- 2007 में भी फैलाया गया था ऐसा माहौल

Mayawati का बड़ा दावा: 2027 चुनाव से पहले सर्वे पर भड़कीं बसपा प्रमुख, बोलीं- 2007 में भी फैलाया गया था ऐसा माहौल

October 17, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

CM Yogi का बड़ा बयान: ‘पहले था गुंडाराज, अब खत्म हुआ माफिया राज’, 2047 को लेकर छात्रों से कही बड़ी बात

October 17, 2026
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1784 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका, 25 रुपये में करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

October 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.