लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से लखनऊ में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल और प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।







