यूपी के अंदर अब हर मंडल में एक विश्वविद्यालय हो गया है। अब ऐसा नहीं कि रामपुर सिंडीकेट के लिए विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 10 एकड़ का प्रावधान और अन्य जगहों पर विश्वविद्यालय बनाने हैं तो 100 एकड़!
हमने एक पॉलिसी बनाई और पॉलिसी के दायरे में सभी 75 जनपद में एक समान व्यवस्था बना दी गई।
अब कोई भेदभाव नहीं कर सकता है, पहले प्रदेश में 17 के पहले सैफई सिंडीकेट और रामपुर सिंडीकेट पूरी व्यवस्था का खून चूसता था।
आज ये सिंडीकेट पूरी तरह समाप्त कर दिया है और तीसरा सिंडीकेट पर हमने प्रहार किया है जो एजेंसियों के माध्यम से आपका शोषण होता था, आज ये आउटसोर्स निगम उस पर प्रहार है। ये प्रहार इसीलिए हो पाया है क्योंकि आपने एक अच्छी सरकार चुनी है








