Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
September 11, 2026
in इंडिया, अन्य
0
मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कालीघाट मंदिर से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सदियों पुराने कालीघाट मंदिर में मछली भोग ग्रहण किया। उनका एक वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इसलिए सुर्खियों में आ गया क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास नॉन-वेज खाना खाने वाले हिंदुओं की आलोचना की थी।

देश के कई हिस्सों में मंदिरों के आसपास मांसाहारी भोजन को लेकर धार्मिक भावनाओं से जुड़े सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल के कुछ मंदिरों में मछली और मांस का भोग चढ़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। कालीघाट मंदिर भी ऐसी ही परंपरा के लिए जाना जाता है।

कालीघाट मंदिर में CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली भोग

कौशिकी अमावस्या के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार शाम कालीघाट मंदिर पहुंचे थे। यह दिन शाक्त हिंदुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मंदिर में दर्शन के बाद शुभेंदु अधिकारी फर्श पर बैठकर भोग ग्रहण करते हुए नजर आए।

सामने आए वीडियो में उनकी थाली में मछली के सिर का एक बड़ा हिस्सा दिखाई दिया। इसे कालीघाट के पारंपरिक भोग की थाली का हिस्सा माना जाता है। इसके अलावा उन्हें फ्राई की हुई मछली और बासंती पुलाव भी परोसा गया था।

कालीघाट मंदिर में अधिष्ठात्री देवी मां काली को मछली और बलि दिए गए बकरे के मांस का भोग चढ़ाने की परंपरा रही है। धार्मिक परंपरा के अनुसार भोग लगाए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर दिया जाता है।

BJP ने शाकाहारी-मांसाहारी विवाद पर क्या कहा?

शुभेंदु अधिकारी का मछली भोग ग्रहण करते हुए वीडियो सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई। भाजपा पर अक्सर उत्तर भारतीय राज्यों की ओर से बंगाल की खान-पान की संस्कृति को लेकर सवाल उठाने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने ऐसे नैरेटिव को कई बार खारिज किया है।

इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘विवाद को उसी जगह खत्म होने दीजिए, जहां उसे खत्म होना चाहिए. कालीघाट में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की आस्था, परंपराओं और जीवनशैली का सम्मान करते हुए मां काली के पारंपरिक मछली भोग में हिस्सा लिया. उनके नेतृत्व में भाजपा हमेशा बंगाल के हितों, परंपराओं और राज्य के लिए जो भी सही है, उसके पक्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी.’

भाजपा की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि बंगाल की धार्मिक परंपराओं और जीवनशैली को देखते हुए इस मुद्दे को शाकाहारी बनाम मांसाहारी खाने की बहस में नहीं बदलना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी के बाद क्यों बढ़ा विवाद?

दरअसल, यह पूरा विवाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हालिया टिप्पणियों के बाद तेज हुआ। कोलकाता में कथा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और देवी की प्रतिमा के आसपास नॉन-वेज खाना बनाने और खाने वाले लोगों की आलोचना की थी।

धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल में मांसाहारी भोजन और धार्मिक परंपराओं को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई। इसी माहौल के बीच कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी द्वारा पारंपरिक मछली भोग ग्रहण करने का वीडियो सामने आया, जिसने इस बहस को और चर्चा में ला दिया है।

Tags: BJPDhirendra ShastriKalighat TempleSuvendu AdhikariWest Bengal
Previous Post

हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

Next Post

कांग्रेस में लौटे अमरमणि तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
कांग्रेस में लौटे अमरमणि तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

कांग्रेस में लौटे अमरमणि तो बदल जाएगा पूर्वांचल का सियासी गणित? एयरपोर्ट पर दिखा बड़ा संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.