Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
September 16, 2026
in इंडिया, मनोरंजन
0
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। चेन्नई के शोलींगनलूर इलाके में ईस्ट कोस्ट रोड के पास स्थित करीब 4.77 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों को आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि वह मामले में हाई कोर्ट के किसी पूर्व जज को मध्यस्थ नियुक्त करेगा, ताकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान तलाशा जा सके।

1988 में श्रीदेवी और परिवार ने खरीदी थी जमीन

यह विवाद चेन्नई के शोलींगनलूर इलाके में स्थित करीब 4.77 एकड़ जमीन से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी, उनकी मां और बहन ने साल 1988 में चार अलग-अलग सेल डीड के जरिए इस जमीन को खरीदा था। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया। इसके बाद 2023 में संपत्ति से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में उनके पति बोनी कपूर और बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के नाम दर्ज किए गए।

फिलहाल इस जमीन पर बोनी कपूर के परिवार का एक फार्म हाउस मौजूद है। राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद ही इस संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद सामने आया।

आखिर क्या है पूरा संपत्ति विवाद?

राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने के बाद महिला एम.सी. शिवकामी, उनके भाई एम सी नटराजन और मां चंद्रभानु ने चेंगलपट्टू की सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि साल 1988 में हुई जमीन की बिक्री अवैध थी।

याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, वे एम.सी. संबंद मुदलियार के वंशज हैं, जिन्होंने 1943 में इस जमीन को खरीदा था। उनका दावा है कि संपत्ति में उनका 1/5 हिस्सा है और इसी आधार पर उन्होंने 1988 की बिक्री को चुनौती दी।

Madras High Court ने कपूर परिवार को दी थी राहत

निचली अदालत में दायर मुकदमे को कपूर परिवार की ओर से मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस साल मई में हाई कोर्ट की जस्टिस टी.वी. तमिलसेल्वी की बेंच ने बोनी कपूर और उनकी बेटियों को राहत देते हुए निचली अदालत में दाखिल सिविल सूट को खारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि 1988 में हुई जमीन की बिक्री को करीब 40 साल बाद चुनौती दी गई है। कोर्ट के अनुसार, कानून में निर्धारित समय-सीमा यानी लिमिटेशन के कारण इस दावे को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि मुकदमा दायर करने वालों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने नहीं रखा गया। अदालत के मुताबिक, उनके कानूनी वारिस होने के दावे और वारिस प्रमाण पत्र को पहले ही रद्द किया जा चुका था। ऐसे में उनकी ओर से मुकदमा दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग के तौर पर देखा गया।

याचिकाकर्ताओं ने Supreme Court में क्या दलील दी?

शिवकामी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उनकी ओर से दलील दी गई कि हाई कोर्ट ने मामले में मिनी ट्रायल किया है। उनका कहना था कि अगर उनका दावा गलत भी था, तो निचली अदालत सुनवाई के बाद उसे खारिज कर सकती थी।

याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट पर मामले में अति सक्रियता दिखाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दलील दी कि एम सी मुदलियार के बेटे चंद्रशेखरन ने दो शादियां की थीं। एक शादी को कानूनन अमान्य बताकर उससे पैदा हुई संतानों के अधिकार को खत्म नहीं किया जा सकता।

Supreme Court ने यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश

जस्टिस के. विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि अगली सुनवाई तक जमीन की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों को मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने और आपसी बातचीत के जरिए विवाद का समाधान तलाशने की सलाह दी है। कोर्ट ने कहा कि वह हाई कोर्ट के किसी पूर्व जज को मध्यस्थ नियुक्त करेगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

Tags: Bollywood NewsBoney KapoorProperty DisputeSrideviSupreme Court
Previous Post

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

Next Post

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: 'माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त', गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

September 16, 2026
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

September 16, 2026
Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

September 16, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

July 26, 2026

Recent News

चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

September 16, 2026
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

September 16, 2026
Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

September 16, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

चार दिव्यांग बच्चों का दर्द देख CM योगी ने लिया एक्शन, परिवार की बदल गई पूरी जिंदगी

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

September 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.