Tuesday, October 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी! नीतीश कुमार से पहले ही शुरू करेंगे Bihar Yatra, 38 जिलों में पहुंचने का प्लान

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 21, 2026
in राज्य, बिहार
0
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी! नीतीश कुमार से पहले ही शुरू करेंगे Bihar Yatra, 38 जिलों में पहुंचने का प्लान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने अब अपना फोकस पूरे बिहार पर करने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने ‘आभार बांकीपुर’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग वार्डों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उन्हें विधायक चुनने के लिए धन्यवाद दिया। अब खबर है कि प्रशांत किशोर 15 सितंबर से बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं।

प्रशांत किशोर की यह तैयारी ऐसे समय में सामने आई है, जब जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार के भी बिहार दौरे पर निकलने की बात कही थी। संजय झा के मुताबिक, बरसात का मौसम खत्म होने के बाद नीतीश कुमार अक्टूबर से बिहार यात्रा शुरू कर सकते हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से पहले ही जनता के बीच जाने की तैयारी कर ली है।

सभी 38 जिलों में पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से जन सुराज पार्टी के भीतर उत्साह बढ़ा है। अब पार्टी संगठन के विस्तार के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत प्रशांत किशोर बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करने की तैयारी में हैं।

इस यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर गांवों और कस्बों में लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय समस्याओं को समझने और उन्हें उठाने की कोशिश करेंगे। साथ ही सरकार के खिलाफ मुद्दों को भी प्रमुखता से सामने लाया जाएगा। जन सुराज पार्टी नए सिरे से सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है और पार्टी को उम्मीद है कि इस यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में नए लोग संगठन से जुड़ सकते हैं।

एक चरण में 6-7 जिलों का दौरा करने की तैयारी

प्रशांत किशोर की प्रस्तावित बिहार यात्रा को चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। प्रत्येक चरण में लगभग 6 से 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसी साल नवंबर में विधान परिषद की 8 सीटों पर शिक्षक और स्नातक कोटे के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके अलावा परिसीमन के बाद 2027 में पंचायत चुनाव भी होने हैं।

जन सुराज इन चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में प्रशांत किशोर की जिला यात्रा को संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही इसका औपचारिक कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।

पश्चिम चंपारण से शुरुआत, पटना में हो सकता है समापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रशांत किशोर की यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू हो सकती है और इसका समापन पटना में होने की संभावना है। बांकीपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया है।

प्रशांत किशोर इससे पहले भी बिहार में कई यात्राएं कर चुके हैं। जन सुराज पदयात्रा और बिहार बदलाव यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया था। हालांकि, विधायक बनने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा होगी। यही वजह है कि आगामी यात्रा को राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Tags: Bihar PoliticsBihar YatraJan Suraaj PartyNitish KumarPrashant Kishor
Previous Post

ITI में Industry-Based Training का बड़ा प्लान! योगी सरकार का Apprenticeship और Global Jobs पर फोकस

Next Post

पेलेट गन से घायल छात्र के साथ थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, जानिए क्या है बड़ी मांग?

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
पेलेट गन से घायल छात्र के साथ थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, जानिए क्या है बड़ी मांग?

पेलेट गन से घायल छात्र के साथ थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, जानिए क्या है बड़ी मांग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

October 20, 2026
PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

October 20, 2026
परिसीमन बिल पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! जयराम रमेश ने BJP से पूछे 3 तीखे सवाल

परिसीमन बिल पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! जयराम रमेश ने BJP से पूछे 3 तीखे सवाल

October 20, 2026
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

October 20, 2026
PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

October 20, 2026
परिसीमन बिल पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! जयराम रमेश ने BJP से पूछे 3 तीखे सवाल

परिसीमन बिल पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! जयराम रमेश ने BJP से पूछे 3 तीखे सवाल

October 20, 2026
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

October 20, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

UP Election 2027: अमित शाह के लखनऊ दौरे से BJP में हलचल, 30-31 अक्टूबर की बैठक में टिकट बंटवारे पर भी होगा मंथन?

October 20, 2026
PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

October 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.