Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home विश्व

Uranium से AI तक… PM मोदी की Uzbekistan Visit में हुए बड़े फैसले, GIFT City और New Tashkent पर भी बनी बात

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 30, 2026
in विश्व
0
Uranium से AI तक… PM मोदी की Uzbekistan Visit में हुए बड़े फैसले, GIFT City और New Tashkent पर भी बनी बात
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और शहरों के बीच साझेदारी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। इस दौरान राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछली रात राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ डिनर के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच सार्थक बातचीत हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर दोनों देशों की टीमें भी सहमत हैं।

Economic Cooperation के लिए Projects और Timeline पर फोकस

PM मोदी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वह किताब देखी है, जिसमें भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परियोजनाओं की पहचान की गई है। इसमें आगे की कार्ययोजना के लिए समयसीमा भी निर्धारित की गई है।

प्रधानमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर इन परियोजनाओं में जल्द प्रगति करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक और कारोबारी संबंधों को गति देने के लिए संयुक्त रूप से एक Business Summit आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। इसमें दोनों देशों के कारोबारी और बिजनेस लीडर्स हिस्सा लेंगे।

Foreign Minister Level पर बनेगा Coordination Council

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक Coordination Council गठित करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा दोनों देशों के Joint Commission को सचिव स्तर से बढ़ाकर मंत्री स्तर पर करने का भी निर्णय लिया गया है।

इन व्यवस्थाओं के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की नियमित समीक्षा और आगे की कार्ययोजना को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

Uranium Supply को लेकर Long-Term Arrangement की तैयारी

ऊर्जा क्षेत्र में भी भारत और उज्बेकिस्तान के बीच अहम सहयोग की तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच तीन Sister-City और Sister-State व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। PM मोदी ने कहा कि इन व्यवस्थाओं की क्षमता का पूरी तरह उपयोग करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए।

New Tashkent और GIFT City के अनुभव होंगे Share

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान में विकसित किए जा रहे ‘New Tashkent’ जैसे मेगा प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने भारत के गुजरात में विकसित GIFT City का उदाहरण देते हुए तकनीक और शहरी विकास के क्षेत्र में अनुभव साझा करने की पेशकश की।

PM मोदी ने उज्बेकिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल को भारत आमंत्रित किया और कहा कि वह गुजरात आकर तकनीक के इस्तेमाल तथा GIFT City के अनुभव का अध्ययन कर सकता है। दोनों देशों के बीच इस तरह का सहयोग शहरी विकास और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में नए अवसर पैदा कर सकता है।

AI, Digitalization और Space में भारत की Progress की तारीफ

बैठक में राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है।

मिर्जियोयेव ने कहा कि भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में असाधारण प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के करीबी मित्र के तौर पर उज्बेकिस्तान इन उपलब्धियों को देखकर खुश है।

तिरंगे के रंगों में सजा Tashkent, PM मोदी ने की मेहमाननवाजी की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की ओर से आयोजित डिनर और स्वागत की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि भोजन के दौरान उन्हें प्रतिभाशाली बच्चों की ओर से गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिला। PM मोदी ने कहा कि ऐसा लगा जैसे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने उज्बेकिस्तान में भारत को जीवंत कर दिया हो और उन्हें अपने गुजरात की भावना का अनुभव हुआ।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पूरे ताशकंद शहर को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। उन्होंने इसे अपने लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव बताया और कहा कि इन सभी चीजों से पता चलता है कि उज्बेकिस्तान के दिल में भारत के लिए कितनी खास जगह है।

Uzbekistan Independence Day पर PM मोदी ने दी Advance बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के आगामी स्वतंत्रता दिवस का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद उज्बेकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान की जनता को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इसी वर्ष भारत और उज्बेकिस्तान अपनी रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष भी पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर दोनों देशों के संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership के स्तर तक ले जाना खुशी की बात है। अब भारत और उज्बेकिस्तान इस नए ढांचे के तहत ठोस लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे।

Tags: AI TechnologyGIFT CityIndia UzbekistanNarendra ModiUzbekistan
Previous Post

Lucknow Cantonment को मिलेगा Modern Look! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, Rajnath Singh और CM योगी रहेंगे मौजूद

Next Post

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

Lucknow को 101 करोड़ की सौगात! Rajnath Singh ने किया 12 Development Projects का शिलान्यास, कैंट में शुरू होगी नई Coaching

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

November 1, 2026
UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

November 1, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

November 1, 2026
UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

November 1, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.