Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य उत्तर प्रदेश

JPNIC पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- “बीजेपी के लोगों का बस चले तो पूरी बीजेपी ही बेच दें”

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
JPNIC पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- “बीजेपी के लोगों का बस चले तो पूरी बीजेपी ही बेच दें”
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार, 27 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर JPNIC को लेकर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले से सपा प्रमुख नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसे से तैयार की गई इस इमारत को निजी हाथों में देने के पीछे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।

JPNIC का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी ने अपने नाम से JP (JPNIC) बेच दिया. बीजेपी के लोगों का बस चले तो पूरी बीजेपी ही बेच दें.” उन्होंने कहा कि JPNIC का निर्माण इस सोच के साथ कराया गया था कि इससे जनता को सुविधाएं मिलें और यह इमारत एक विशेष संदेश दे।

अखिलेश बोले- JPNIC के पीछे था एक बड़ा संदेश

अखिलेश यादव ने बताया कि JPNIC के शिलान्यास कार्यक्रम में तत्कालीन पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश सरकार बदलने के बाद परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका। बाद में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस परियोजना को फिर से आगे बढ़ाया गया।

सपा प्रमुख ने कहा, “JPNIC का जब शिलान्यास हुआ था तो उस समय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और वरिष्ठ समाजवादी लोग उस कार्यक्रम में मौजूद थे. किसी कारणवश, सरकार जाने के बाद वह पूरा नहीं हो पाया. फिर जब समाजवादी पार्टी सरकार आई तो उसका काम शुरू किया गया. उस समय जो सपना देखा था कि जय प्रकाश के योगदान का सम्मान हो. यह जो बिल्डिंग बने, एक मैसेज दे. जय प्रकाश ने युवाओं को जगाने का काम किया था और संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था. उनकी क्रांति देश की राजनीति में बदलाव लाई थी.”

उन्होंने कहा कि JPNIC के निर्माण के पीछे जय प्रकाश नारायण के योगदान और उनके विचारों को सम्मान देने की सोच थी। अखिलेश के मुताबिक, जय प्रकाश नारायण ने युवाओं को जागरूक करने के साथ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था, जिसका देश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ा।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 27/08/2026 https://t.co/efEfpD2kay

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 27, 2026

BJP के गठन से जोड़कर जय प्रकाश नारायण का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने बयान में बीजेपी के गठन के दौर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का जब गठन हो रहा था, तो उनके नेताओं ने जय प्रकाश का नाम इस्तेमाल किया था. क्योंकि बीजेपी के पास अपना कोई लीडर नहीं था. पार्टी के गठन के समय उन्हें यह मैसेज देना था कि वह समाजवादी विचारधारा पर अपनी पार्टी को चलाएंगे. इसलिए गठन के दिन, जिस समय उनकी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने, इन लोगों ने जय प्रकाश की तस्वीर लगाकर पार्टी का अधिवेशन किया था.”

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि वह इस बात पर चर्चा नहीं करना चाहते कि उस समय सबसे ज्यादा खर्च किसने किया था, लेकिन उनके मुताबिक इतिहास में यह दर्ज है कि सबसे ज्यादा चंदा किसने दिया था।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जो P से पाकिस्तान की बात करते हैं, कहीं न कहीं उससे उनके तार जुड़े थे. बात इतनी सी है कि उनके पास उस समय एक भी समाजवादी नेता नहीं था. समाजवादी विचारधारा पर चलने के लिए जब बीजेपी ने संकल्प लिया था तो जय प्रकाश जी की तस्वीर लगाई थी. उन्हीं के नाम पर यह बिल्डिंग बन रही थी. अगर बीजेपी चाहती तो यह काम पूरा हो जाता लेकिन 10 साल में भी सरकार ने काम पूरा नहीं किया.”

भ्रष्टाचार के आरोपों पर अखिलेश ने सरकार से पूछा सवाल

JPNIC परियोजना को लेकर बीजेपी की ओर से लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “काम पूरा करना तो दूर, जो ठेकेदार थे उन्हें पूरा पेमेंट किया गया था. उनके लिए यह लिखवा कर रखा गया है कि हमने काम पूरा किया. हम भविष्य में कभी कोर्ट में नहीं जाएंगे. न आपके खिलाफ जांच की कोई अपील देंगे. जब बीजेपी वाले आरोप लगा रहे थे कि इस बिल्डिंग में पता नहीं क्या भ्रष्टाचार हुआ, तो 10 साल तक इन्हीं की सरकार थी. क्या जांच की?”

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि यदि परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप थे तो करीब 10 साल तक सत्ता में रहने के दौरान बीजेपी सरकार ने इसकी जांच क्यों नहीं कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच कराने के बजाय जनता के पैसे से बनी इमारत को बेचने और उसे अपने लोगों को देने की कोशिश कर रही है।

JPNIC को लेकर अखिलेश यादव के ताजा बयान के बाद उत्तर प्रदेश में इस परियोजना को निजी हाथों में सौंपने का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। सपा प्रमुख लगातार सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि परियोजना के भविष्य को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Tags: Akhilesh YadavBJPJayaprakash NarayanJPNICUP Politics
Previous Post

BRICS Summit 2026: भारत में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, PM Modi की मेजबानी में 12-13 सितंबर को होगा बड़ा शिखर सम्मेलन

Next Post

Om Prakash Rajbhar का बड़ा Challenge, बोले- जहूराबाद से लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश-शिवपाल को भी दे डाली खुली चुनौती!

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
Om Prakash Rajbhar का बड़ा Challenge, बोले- जहूराबाद से लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश-शिवपाल को भी दे डाली खुली चुनौती!

Om Prakash Rajbhar का बड़ा Challenge, बोले- जहूराबाद से लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश-शिवपाल को भी दे डाली खुली चुनौती!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

September 15, 2026
यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

September 15, 2026
Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

September 15, 2026
JNU से छात्र आंदोलनों तक... CM Yogi का बड़ा हमला, बोले- 'भटके और बिके हुए लोग' देश के खिलाफ कर रहे साजिश

यूपी की 10 ग्राम पंचायतों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार; जानें कौन बन सकता है विजेता?

September 15, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

July 26, 2026

Recent News

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

September 15, 2026
यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

September 15, 2026
Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

September 15, 2026
JNU से छात्र आंदोलनों तक... CM Yogi का बड़ा हमला, बोले- 'भटके और बिके हुए लोग' देश के खिलाफ कर रहे साजिश

यूपी की 10 ग्राम पंचायतों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार; जानें कौन बन सकता है विजेता?

September 15, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

September 15, 2026
यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

September 15, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.