Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

Supreme Court: दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की पाबंदी पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अब कानून की प्रासंगिकता पर हो विचार

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
November 4, 2026
in इंडिया
0
SC का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारी, स्कूल और हॉस्पिटल स्टाफ रहेंगे Labour Act के दायरे में
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश में घटती प्रजनन दर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो से ज्यादा बच्चे होने पर जनप्रतिनिधियों को अयोग्य ठहराने वाले कानूनों की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने कहा है कि आबादी नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाए गए ऐसे कानून अब अपनी उपयोगिता खो चुके हो सकते हैं और बदलती जनसांख्यिकीय परिस्थितियों के अनुसार इन पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। यह टिप्पणी महाराष्ट्र के उस कानून से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की गई, जिसके तहत दो से अधिक बच्चे होने पर किसी व्यक्ति को पंचायत चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराया जा सकता है।

चुनाव में विरोधियों के खिलाफ हथियार बन रहा दो बच्चों का कानून

जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, “आज की पीढ़ी में 3 बच्चे होना दुर्लभ है. अब तो परिवार में एक ही बच्चा होता है. इस नीति का असर खत्म हो चुका है. इसे वापस लिया जाना चाहिए. चुनाव में विरोधी उम्मीदवार इस नीति का इस्तेमाल एक-दूसरे के खिलाफ हथियार की तरह करते हैं. हम इसे लेकर चिंतित हैं.”

अदालत ने सवाल उठाया कि जब देश के कई राज्यों में प्रजनन दर लगातार कम हो रही है, तो जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई गई पुरानी नीतियों को जारी रखने का क्या औचित्य है। दो जजों की पीठ ने इस मामले को तीन जजों की पीठ के पास भेजते हुए पुराने फैसलों पर फिर से विचार करने की जरूरत बताई है।

भारत की प्रजनन दर 1.9 तक पहुंची, बुजुर्गों की आबादी बढ़ने की आशंका

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो से अधिक बच्चों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून उस समय बढ़ती जनसंख्या की चिंता के आधार पर बनाए गए थे। हालांकि, पिछले कुछ दशकों में देश की जनसांख्यिकी में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2003 में भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) करीब 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। जबकि 2.1 की प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट रेट माना जाता है।

पीठ ने स्पष्ट किया कि भले ही भारत की कुल आबादी में अभी गिरावट नहीं आई है, लेकिन प्रजनन दर का रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे जाना भविष्य में महत्वपूर्ण असर डाल सकता है। इससे आने वाले वर्षों में बुजुर्गों की आबादी बढ़ने और कामकाजी उम्र के लोगों का अनुपात कम होने की आशंका है। अदालत ने चेताया कि बदलती जनसांख्यिकीय स्थिति को नजरअंदाज करने पर देश को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

क्या है महाराष्ट्र का दो बच्चों वाला कानून?

यह मामला महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव इंगले की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें दो से अधिक बच्चे होने के कारण उनकी अयोग्यता को बरकरार रखा गया था।

महाराष्ट्र विलेज पंचायत एक्ट, 1959 की धारा 14(1) के तहत दो से ज्यादा बच्चे होने पर कोई व्यक्ति पंचायत सदस्य या सरपंच का चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके अलावा, ऐसे व्यक्ति को इन पदों पर बने रहने के लिए भी अयोग्य ठहराया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों पर भी होगी दोबारा नजर

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपने पहले के फैसलों पर पुनर्विचार की जरूरत बताई है। इनमें वर्ष 2003 का जावेद बनाम हरियाणा मामला शामिल है, जिसमें अदालत ने हरियाणा की दो बच्चों की नीति को बरकरार रखा था। इसके बाद वर्ष 2004 में रामजी लाल जाट बनाम राजस्थान मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने दो बच्चों की शर्त से जुड़े नियम को सही ठहराया था।

अब घटती प्रजनन दर और बदलती जनसांख्यिकी के मद्देनजर इन पुराने फैसलों पर दोबारा विचार का सवाल उठ रहा है। तीन जजों की पीठ इस मामले में आगे सुनवाई करेगी।

Tags: India NewsMaharashtraPanchayat ElectionSupreme CourtTwo Child Policy
Previous Post

Rahul Gandhi Debate Challenge: हिमंत बिस्वा सरमा ने उड़ाया लाल गुलाब का मजाक, बोले- ‘ये बांग्लादेश नहीं, नेपाल नहीं है’

Next Post

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग

Gorakhpur News: नितिन नवीन की मौजूदगी में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- EVM हारने पर याद आती है!

November 4, 2026
Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

November 4, 2026
US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- ‘वो होते तो नहीं हारते’

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- ‘वो होते तो नहीं हारते’

November 4, 2026
US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

November 4, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग

Gorakhpur News: नितिन नवीन की मौजूदगी में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- EVM हारने पर याद आती है!

November 4, 2026
Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

November 4, 2026
US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- ‘वो होते तो नहीं हारते’

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी पिछड़ी तो CJP ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कसा तंज, बोले- ‘वो होते तो नहीं हारते’

November 4, 2026
US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

US Midterm Election: ट्रंप की पार्टी को झटका, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘ईरान ने अमेरिका में कर दिया Regime Change’

November 4, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

UP News: CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- पहले उत्सव से पहले होता था उपद्रव, अब बेखौफ निकल रहे लोग

Gorakhpur News: नितिन नवीन की मौजूदगी में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- EVM हारने पर याद आती है!

November 4, 2026
Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Yogi Adityanath: ‘राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करेगी कांग्रेस?’, गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.