Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य

मऊ में गजब का कांड! AI से चिता पर लेटे शव की तस्वीर बनवाई, बकरे का अंतिम संस्कार कर खुद को मृत दिखाया, डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
October 26, 2026
in राज्य, अपराध, उत्तर प्रदेश
0
मऊ में गजब का कांड! AI से चिता पर लेटे शव की तस्वीर बनवाई, बकरे का अंतिम संस्कार कर खुद को मृत दिखाया, डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के एक आरोपी ने सजा से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रचने का कथित तौर पर पूरा इंतजाम कर लिया। आरोप है कि उसने AI की मदद से चिता पर लेटे शव की तस्वीर तैयार कराई, बकरे का अंतिम संस्कार कर उसका वीडियो बनवाया और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया। इसके बाद उसने खुद को मृत साबित करने की कोशिश की और फरार हो गया। हालांकि, रविवार को मऊ पुलिस और एसओजी की टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2016 के हत्या मामले में आरोपी था राजू राजभर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू उर्फ राजकुमार राजभर (38) के रूप में हुई है। वह कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2016 में मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास योगेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक के भतीजे अविनाश सिंह की तहरीर पर राजू उर्फ राजकुमार राजभर और उसके दोस्त सुदर्शन राजभर के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया था और अदालत में सुनवाई चल रही थी। आरोप है कि मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजू ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचने की योजना बनाई और खुद को मृत दिखाने के लिए फिल्मी अंदाज में साजिश को अंजाम दिया।

AI से तैयार कराई चिता पर लेटे शव की तस्वीर

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 30 मई 2025 को गाजीपुर में खुद को मृत दिखाने की कथित साजिश रची। इसके तहत श्मशान घाट पर चिता पर लेटे शव की AI से तस्वीर तैयार कराई गई। आरोप है कि अपनी मौत की कहानी को असली दिखाने के लिए शव यात्रा और अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें भी बनवाई गईं। इसके अलावा मृत्यु और दाह संस्कार से संबंधित प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार कराए गए।

बताया गया है कि आरोपी ने बकरे का अंतिम संस्कार कर उसका वीडियो भी बनवाया, ताकि अपनी मौत की कहानी को विश्वसनीय बनाया जा सके। पुलिस का आरोप है कि इन दस्तावेजों के आधार पर नगर पालिका मऊ से भी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने संबंधित दस्तावेज अदालत में दाखिल कर खुद को मृत साबित करने की कोशिश की और फरार हो गया।

हालांकि, पुलिस की जांच में कथित साजिश का खुलासा हो गया। सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और रविवार को मऊ पुलिस तथा एसओजी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से लिए थे रुपये

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के अनुसार, आरोपी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास नहीं कर सका था और शेयर बाजार में ट्रेडिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसने कई शहरों के प्रतिष्ठित लोगों से रुपये लेकर शेयर बाजार में निवेश किए थे।

आरोप है कि कानूनी कार्रवाई से बचने और लोगों से लिए गए रुपये वापस नहीं करने के इरादे से उसने अपनी मौत की झूठी कहानी तैयार की। पुलिस अब इस मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, खुद को मृत दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 दर्ज किया गया है। इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 229, 233, 336(3), 337, 338 और 340(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पुराने मुकदमे में सुनवाई के दौरान खुद को मृत दिखाने की कथित साजिश और AI से तस्वीर तैयार कराने का यह मामला अब चर्चा में है।

Tags: AI Fake DeathFake Death CertificateMau CrimeRaju RajbharUP Police
Previous Post

अखिलेश यादव का बड़ा सुझाव: आधार कार्ड और बायोमेट्रिक से लिंक हों वोट, वोटर लिस्ट में हजारों गड़बड़ियों का किया दावा

Next Post

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला! अयोध्या के पुराने हालात गिनाकर बोले- गंदगी में रहने के हैं संस्कार

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला! अयोध्या के पुराने हालात गिनाकर बोले- गंदगी में रहने के हैं संस्कार

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला! अयोध्या के पुराने हालात गिनाकर बोले- गंदगी में रहने के हैं संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

November 1, 2026
UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

November 1, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

Ayodhya पहुंचे संजय सिंह का SIR पर बड़ा हमला, 13.37 करोड़ वोटरों के नाम कटने का दावा; आजम खान की गिरफ्तारी पर भी भड़के

November 1, 2026
UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

UP Election 2027: अखिलेश यादव के साथ आएंगी पल्लवी पटेल! सपा से गठबंधन लगभग तय, इन सीटों पर है नजर

November 1, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? Best Chief Minister Survey 2026 में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी

November 1, 2026
संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- अपने दोनों बेटों को BJP को दान में दे दिया, जानिए क्या है पूरा मामला

November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.