Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

झारखंड में कमल खिलाने की तैयारी में BJP! नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को लेकर भी घेरा

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
October 24, 2026
in इंडिया
0
झारखंड में कमल खिलाने की तैयारी में BJP! नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को लेकर भी घेरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने झारखंड को अपनी जन्मभूमि बताते हुए यहां से अपने जुड़ाव का जिक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की चुनावी रणनीति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्ष पर भी तीखे आरोप लगाए।

झारखंड को लेकर क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन?

नितिन नबीन ने झारखंड को अपनी जन्मभूमि बताते हुए कहा, “आज का दिन मेरे लिए विशेष दिन है, क्योंकि झारखंड मेरा जन्मस्थान है. मेरी शिक्षा का भी बहुत बड़ा समय इस झारखंड प्रदेश में बीता है. इसलिए इस भूमि पर आकर किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होना. मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है.”

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से नए उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, “इस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से कहना चाहूंगा कि हम सभी को एक उत्साह के साथ, नए उमंग के साथ झारखंड का ख्याल रखना है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जो जनता में स्वीकार्यता है, जो विश्वास का माहौल बना है, उसे झारखंड में भी और मजबूती से आगे बढ़ाना है.”

‘अटल जी ने बनाया झारखंड’, बिहार विभाजन का किया जिक्र

झारखंड के गठन और भाजपा के पुराने राजनीतिक आधार का उल्लेख करते हुए नितिन नबीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा, “जब बिहार-झारखंड एक था, तो उस समय भी भाजपा की जड़ें यहां अधिक मजबूत थी. जब भाजपा बिहार में बढ़ रही थी, तो उसकी शुरूआत इसी झारखंड की पवित्र भूमि से पहले हुई थी. इसलिए हमें संकल्प लेना है कि झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए हमें कमर कसना है. जिस राज्य की स्थापना हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की है, इस राज्य को बनाया हमने है, आगे बढ़ाया हमने है. इसलिए इस संकल्प को हमें आगे लेकर जाना है.”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड के विकास और पार्टी के विस्तार के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उनके संबोधन में राज्य में भाजपा की राजनीतिक स्थिति मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने पर विशेष जोर रहा।

‘झारखंड में कमल खिलाने के लिए तैयार हैं कार्यकर्ता’

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला, जिस नेतृत्व ने भाजपा को ही नहीं, भारत को ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व को दिशा देने का काम किया. अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल का चुनाव हुआ, विपरीत परिस्थितियों में भी वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने बंगाल में चुनाव जीतकर उस संकल्प को पूरा करने का काम किया. आज भाजपा का काम, भाजपा का विचार और भाजपा का नेतृत्व झारखंड के हर कोने में मौजूद है. केवल हमें इसके लिए समय देने की आवश्यकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के कार्यकर्ता झारखंड में कमल खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य के हर क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भारत के विकास को लेकर विपक्ष पर निशाना

नितिन नबीन ने वैश्विक परिस्थितियों और भारत की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्ष पर देश की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आज पूरे विश्व स्तर अलग-अलग प्रकार की घटना घट रही है, इस अस्थिरता के दौर में भारत एकमात्र ऐसा देश है. जो अपनी आर्थिक स्थिति को उसी गति में बनाए हुए है. जैसे पहले थे. ये कही न कही संभव हुआ है तो आपके ‘नेतृत्वकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी’ की वजह से. लेकिन कई ऐसे मित्र हैं, जिसको भारत की प्रगति, भारत का विकास की जो गति है वो पच नहीं रही. उनको लगता है कि भारत की इस गति को कैसे रोके, तो कुछ लोग भारत के अंदर रह कर और कुछ लोग भारत के बाहर रहकर इस गति को रोकने में लगे है. लेकिन इस देश की 140 करोड़ जनता को नरेंद्र मोदी से उम्मीद है, 140 करोड़ देश की जनता मोदी जी के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है और ये कही न कही हमलोगो के लिए वरदान है.”

भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत की आर्थिक प्रगति का श्रेय दिया और कहा कि देश की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

नितिन नबीन ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज इस देश में चर्चा होती है, संवैधानिक संस्थानों को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन जो संविधान की दुहाई देते है, संविधान के पन्नों को सबसे ज्यादा तार-तार उसी कांग्रेस पार्टी ने ही किया है. हमने देखा है देश के कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगा देना इनका काम था. कांग्रेस ने संविधान से नहीं अपने परिवार के हिसाब से पूरे देश को चलाने का प्रयास किया. आज वो हमें लोकतंत्र की दुहाई देने की बात करते है जिसने सिर्फ लोकतंत्र का हनन किया हो.”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ अपने राजनीतिक हितों के अनुसार व्यवहार किया है। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष के संविधान संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे पर भी नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी चुनाव आयोग और SIR पर सवाल उठाते हैं. मैं राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरा समय दिया जाता है, तो कांग्रेस के कितने कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई? दरअसल, इनको देश की जनता की कोई चिंता नहीं है, इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता है.”

उन्होंने आगे कहा, “इन लोगों ने आज देश में पूरी तरह से आरजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया और इसके लिए उन्हें ताकत जो देश के अंदर से मिल रही है, वो तो मिल ही रही है, लेकिन उससे ज्यादा इन्हें देश के बाहर से मिल रही है.”

नितिन नबीन ने इस तरह अपने संबोधन में झारखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन करने और कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके भाषण का मुख्य संदेश कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए राज्य में पार्टी के राजनीतिक आधार को और विस्तार देने पर केंद्रित रहा।

Tags: BJP JharkhandCongressNitin NabinRahul GandhiSIR
Previous Post

‘शिक्षा का मकसद सिर्फ पैसा कमाना रह गया है’, तमिलनाडु के राज्यपाल ने Gen Z को भी दी नसीहत, जानें क्या कहा

Next Post

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती, अब आगे क्या होगा?

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती, अब आगे क्या होगा?

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती, अब आगे क्या होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.