Wednesday, October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Sanjay Nishad का BJP को अल्टीमेटम! बोले- ‘मछुआरों को आरक्षण देना ही पड़ेगा’, कहा- हमें राशन नहीं, शासन चाहिए

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Sanjay Nishad का BJP को अल्टीमेटम! बोले- ‘मछुआरों को आरक्षण देना ही पड़ेगा’, कहा- हमें राशन नहीं, शासन चाहिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में निषाद पार्टी के संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने मछुआरा समाज के आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मछुआरों को आरक्षण देना ही पड़ेगा। संजय निषाद ने यह भी कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सहमति के बिना गठबंधन या समर्थन को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी। उनके इस बयान के बाद आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

संजय निषाद की BJP को दोटूक चेतावनी, आरक्षण पर रखी शर्त

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने पार्टी के राजनीतिक सफर का जिक्र किया और कहा कि सभी को पार्टी संगठन और सरकार की तरफ से कहूंगा निषाद पार्टी के 2013 से 2026 तक 10 साल बेमिसाल रहे हैं. अब हम सिर्फ नाव नहीं चुनाव वाले हैं, मछुआरों को आरक्षण देना ही पड़ेगा बीजेपी भी समझ ले. अगर आरक्षण लागू नहीं किया तो बीजेपी भी धोखा खाएगी, जिसने हमको धोखा दिया उसने धोखा खाया. बीजेपी समझ ले, हमको आरक्षण चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में निषाद पार्टी का झंडा लगा हुआ है और विभिन्न राजनीतिक दल निषाद समाज को अपने साथ जोड़ने की बात कर रहे हैं। संजय निषाद के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस भी निषाद समाज के लोगों को टिकट देने की बात करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता आरक्षण है।

आरक्षण के बिना गठबंधन नहीं, अपने दम पर आगे बढ़ेगी निषाद पार्टी

संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी समेत कई राजनीतिक दल निषाद पार्टी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन या समर्थन को लेकर बातचीत तभी आगे बढ़ेगी, जब आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। उनके मुताबिक, आरक्षण के बिना किसी भी दल से बातचीत नहीं की जाएगी और पार्टी अपने दम पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

उनके इस बयान से साफ है कि निषाद पार्टी अपने राजनीतिक संबंधों में मछुआरा समाज के आरक्षण को प्रमुख मुद्दा बनाना चाहती है। महासम्मेलन में भी समाज के संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण की मांग पर जोर दिया गया।

‘जय निषादराज वाले भी अपना हक लेकर रहेंगे’

संजय निषाद ने अपने संबोधन में आरक्षण की मांग को सामाजिक अधिकारों से जोड़ते हुए कहा, “जय भीम वालों ने आरक्षण लागू करवा लिया, अब जय निषादराज वाले भी अपना हक लेकर रहेंगे. दिल्ली दूर नहीं है.”

उन्होंने बताया कि फिलहाल महासम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि यदि जनता दिल्ली की ओर कूच करती है, तो क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके इस बयान के जरिए उन्होंने निषाद समाज के अधिकारों की मांग को व्यापक स्तर पर उठाने का संदेश दिया।

‘हमें राशन नहीं, शासन चाहिए’, संजय निषाद ने दिया नया नारा

निषाद पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उनका समाज 24 कैरेट का राष्ट्रवादी है और अब वह अपने अधिकार हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा, “हाथी वालों ने अपना हक ले लिया, अब हमको भी अपना हक लेना है.” इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया, “आरक्षण मिले तो शांति, नहीं तो होगी क्रांति.”

संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से समाज के अधिकारों के लिए एकजुट रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, बल्कि सत्ता और शासन में भी भागीदारी चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमें राशन नहीं, शासन चाहिए.”

उन्होंने समाज की बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और कार्यकर्ताओं से अन्याय के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। महासम्मेलन में निषाद समाज के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी की मांग को प्रमुखता से सामने रखा गया।

Tags: BJPNishad PartyReservationSanjay NishadUP Politics
Previous Post

UP Politics: BJP को बड़ा झटका! पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी, क्या अब सपा में होंगे शामिल?

Next Post

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का किया वादा, BJP पर भी बरसे

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का किया वादा, BJP पर भी बरसे

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी देने का किया वादा, BJP पर भी बरसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
UP Farmers Relief: योगी सरकार किसानों को देगी ₹483 करोड़ की मदद, बाढ़ और बारिश से फसल बर्बाद होने पर मिलेगा मुआवजा

Police Allowance Hike: पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल और वर्दी भत्ते में होगा इजाफा

October 21, 2026
Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

October 21, 2026
Delhi High Court: CJP नेताओं की याचिका वापस लेने पर NCP (SP) का बयान, अनीश गावंडे बोले- ‘सिर्फ तिरंगा लहराया था’

Delhi High Court: CJP नेताओं की याचिका वापस लेने पर NCP (SP) का बयान, अनीश गावंडे बोले- ‘सिर्फ तिरंगा लहराया था’

October 21, 2026
BJP का विपक्ष पर बड़ा हमला! सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘विदेशी ताकतें भारत में चाहती हैं Regime Change’, कांग्रेस ने दिया जवाब

BJP का विपक्ष पर बड़ा हमला! सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘विदेशी ताकतें भारत में चाहती हैं Regime Change’, कांग्रेस ने दिया जवाब

October 21, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025

Recent News

UP Farmers Relief: योगी सरकार किसानों को देगी ₹483 करोड़ की मदद, बाढ़ और बारिश से फसल बर्बाद होने पर मिलेगा मुआवजा

Police Allowance Hike: पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल और वर्दी भत्ते में होगा इजाफा

October 21, 2026
Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

October 21, 2026
Delhi High Court: CJP नेताओं की याचिका वापस लेने पर NCP (SP) का बयान, अनीश गावंडे बोले- ‘सिर्फ तिरंगा लहराया था’

Delhi High Court: CJP नेताओं की याचिका वापस लेने पर NCP (SP) का बयान, अनीश गावंडे बोले- ‘सिर्फ तिरंगा लहराया था’

October 21, 2026
BJP का विपक्ष पर बड़ा हमला! सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘विदेशी ताकतें भारत में चाहती हैं Regime Change’, कांग्रेस ने दिया जवाब

BJP का विपक्ष पर बड़ा हमला! सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘विदेशी ताकतें भारत में चाहती हैं Regime Change’, कांग्रेस ने दिया जवाब

October 21, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

UP Farmers Relief: योगी सरकार किसानों को देगी ₹483 करोड़ की मदद, बाढ़ और बारिश से फसल बर्बाद होने पर मिलेगा मुआवजा

Police Allowance Hike: पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल और वर्दी भत्ते में होगा इजाफा

October 21, 2026
Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

Sambit Patra का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- ‘भारत का दुश्मन कौन है?’, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.