Sunday, November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

PM Modi Chennai Visit: तमिलनाडु को ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, मेट्रो से लेकर हाईवे तक कई विकास कार्यों का उद्घाटन

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
October 11, 2026
in इंडिया, अन्य
0
PM Modi Chennai Visit: तमिलनाडु को ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, मेट्रो से लेकर हाईवे तक कई विकास कार्यों का उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में मेट्रो, हाईवे, रेलवे, पोर्ट्स, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 13 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा तमिलनाडु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करे। उन्होंने विकसित तमिलनाडु के जरिए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की बात कही। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इन परियोजनाओं से आम लोगों का सफर आसान होगा, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा, ‘यह दिन तमिलनाडु के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. आज का कार्यक्रम 13 हजार करोड़ रुपये लागत वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़ा है. हम आज कई पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. इस परियोजनाओं में से कुछ रोजाना के सफर को आसान बनाएंगी, जबकि अन्य परियोजनाएं इंडस्ट्री और ट्रेड को बढ़ावा देंगी और यह सभी एक मिलकर पूरे तमिलनाडु के युवाओं के लिए नौकरियों का निर्माण करेंगे. मैं इस मौके पर राज्य के लिए सभी लोगों को बधाई देता हूं.’

मंदिर से मेट्रो तक, तमिलनाडु की विरासत और आधुनिकता पर बोले पीएम मोदी

चेन्नई दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने आईआईटी में ब्रेन रिसर्च सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होने वाला शोध सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है। इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई मेट्रो के एक और चरण को जनता को समर्पित करने का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ देर पहले IIT में मुझे वहां के ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का मौका मिला है. इस फील्ड में होने वाली रिसर्च पब्लिक हेल्थ की फील्ड में अनेक नए अवसर पैदा कर सकती है. इस यात्रा के अलावा, मुझे चेन्नई मेट्रो के एक और ट्रेंच को भी जनता को समर्पित करने का मौका मिला है.’

उन्होंने तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास के मेल को भारत की पहचान बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मंदिर से मेट्रो तक तमिलनाडु के ये अनुभव, यही आज के भारत की स्पिरिट है. भारत अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा लेता है, विज्ञान की प्रगति से आगे बढ़ता है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है. हमारी विरासत और हमारी भविष्य की आकांक्षाएं साथ-साथ आगे बढ़ रही है.’

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2001 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में देशवासियों की सेवा करने का अवसर मिला।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही आप सभी के आशीर्वाद से और देशवासियों के प्रेम के कारण सरकार के प्रमुख के रूप में मैंने 25 सालों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है. अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से देशवासियों ने पहले सीएम और फिर पीएम के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है. 25 सालों के इस कालखंड में लोकतंत्र की दो शक्तियों में मेरा विश्वास मजबूत हुआ है, इसमें पहली देश की जनता है और दूसरा कॉपरेटिव फेडरेलिज्म. मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राज्यों की आकांक्षाओं को समझा. इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने न सिर्फ उन आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की, बल्कि यह भी प्रयास किया कि राज्य अपने आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा कर सके.’

तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के विकास और राज्य के लोगों की सेवा को अपना महत्वपूर्ण संकल्प बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मिलकर राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की बात कही। पीएम मोदी ने शहरी विकास और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु का विकास और यहां के लोगों की सेवा का मेरा संकल्प हमेशा अटूट रहा और आज इसी संकल्प के साथ हम मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी के साथ मिलकर तमिलनाडु के इस विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. आज तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट हमारी एक बड़ी प्राथमिकता है. मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि अर्बनाइजेशन एक चैलेंज नहीं, बल्कि एक अवसर है और इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बड़ी भूमिका होती है. ट्रांसपोर्टेशन अच्छा हो तो इससे लोगों की इज ऑफ लिविंग बढ़ती है.’

पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक शहरों के विकास के लिए केवल सड़कों को चौड़ा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समग्र और बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में देश के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम सबको पता है कि बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के लिए सिर्फ सड़कें चौड़ी करना काफी नहीं होता. आधुनिक शहरों में हमें हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत होती है और इसलिए पिछले एक दशक में हमने मेट्रो नेटवर्क में बड़ा विस्तार किया है. 2014 में देश के सिर्फ पांच शहरों में हीं मेट्रो ट्रेन चलती थी, लेकिन आज देश के 25 शहरों में मेट्रो सेवा का संचालन हो रहा है.’

चेन्नई मेट्रो नेटवर्क 250 से बढ़कर 1,100 किलोमीटर से ज्यादा हुआ

चेन्नई मेट्रो के विस्तार का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में मेट्रो नेटवर्क की बढ़ती लंबाई के आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश का मेट्रो नेटवर्क करीब 250 किलोमीटर था, जो अब 1,100 किलोमीटर से अधिक हो चुका है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 में देश का मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर्स का था, लेकिन आज ये नेटवर्क 1,100 किलोमीटर से ज्यादा का हो चुका है. मुझे इस बात की खुशी है कि आज चेन्नई मेट्रो के इस विस्तार से ये नेटवर्क और ज्यादा बड़ा हो रहा है और ये काम इसलिए किया गया है, ताकि चेन्नई में रहने वाले सामान्य लोग, यहां के कामगार परिवार, यहां के छात्र और बुजुर्ग लोग सबका सफर आसान हो और उनकी यात्रा कुछ समय में पूरी हो सके.’

प्रधानमंत्री के संबोधन में विकास परियोजनाओं, शहरी परिवहन, शिक्षा, विज्ञान और रोजगार के अवसरों पर विशेष जोर रहा। उन्होंने केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने को तमिलनाडु के विकास तथा विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा।

Tags: Chennai MetroInfrastructure ProjectsNarendra ModiTamil Nadu
Previous Post

PM Modi in Chennai: छात्रों से बोले पीएम मोदी- ‘यह आपका समय है, आपका मौका है’, विकसित भारत को लेकर कही बड़ी बात

Next Post

CJP नेता सौरव दास का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- ‘सरकार पूरी तरह से आपा खो चुकी है’

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
CJP नेता सौरव दास का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- ‘सरकार पूरी तरह से आपा खो चुकी है’

CJP नेता सौरव दास का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- 'सरकार पूरी तरह से आपा खो चुकी है'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026
UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

UP MLC Election 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Polling Booth, वोट डालने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

October 20, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के इनकार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कांग्रेस का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन में एंट्री को लेकर कही ये बात

October 31, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: यूपी के हर जिले में बनेगा ‘Sardar Patel Industrial Zone’, युवाओं को मिलेगा रोजगार; नेहरू और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

October 31, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • गुजरात
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • पर्यटन
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

Jaunpur की छात्रा सुप्रिया ने Crochet Art से बनाया Startup Idea, यूपी राइज 2026 में जीता ₹25,000 का पहला पुरस्कार

October 31, 2026
Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

Noida में अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी एंबुलेंस! पुलिस ने लॉन्च किया ‘Operation FAST’, 10 मिनट में तय हुआ 12 KM का सफर

October 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.