Tuesday, August 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home इंडिया

Parandur Airport Project पर CM विजय का बड़ा U-Turn, प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर रद्द किया प्रोजेक्ट

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 24, 2026
in इंडिया
0
Parandur Airport Project पर CM विजय का बड़ा U-Turn, प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर रद्द किया प्रोजेक्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार, 24 अगस्त को विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि परंदूर में प्रस्तावित नए हवाई अड्डे को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदम वापस लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह परंदूर और आसपास के गांवों में एयरपोर्ट परियोजना का विरोध कर रहे लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इस फैसले के बाद तमिलनाडु की सत्तारूढ़ टीवीके और विपक्षी डीएमके के बीच राजनीतिक टकराव का एक नया मुद्दा सामने आ गया है। मुख्यमंत्री ने हालांकि यह भी माना कि चेन्नई की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भविष्य में एक नए एयरपोर्ट की आवश्यकता है।

चेन्नई को नए एयरपोर्ट की जरूरत, लेकिन परंदूर में नहीं

मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित चेन्नई के मीनमबक्कम एयरपोर्ट की मौजूदा क्षमता सालाना करीब 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही जरूरतों, औद्योगिक गतिविधियों और कार्गो परिवहन को देखते हुए भविष्य में एक नए हवाई अड्डे की जरूरत होगी।

हालांकि, सीएम विजय ने जोर दिया कि नए एयरपोर्ट के लिए ऐसी जगह चुनी जानी चाहिए, जहां कृषि भूमि और आवासीय इलाकों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2025 को उन्होंने एकानापुरम और आसपास के गांवों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने परंदूर तथा आसपास के 12 गांवों के उन लोगों की समस्याएं सुनी थीं, जो प्रस्तावित एयरपोर्ट परियोजना का विरोध कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा, “मैं परंदूर और आसपास के गांवों में हवाई अड्डा बनाए जाने का विरोध कर रहे लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं.”

‘किसान देश की रीढ़ हैं’, CM विजय ने बताया क्यों लिया फैसला

मुख्यमंत्री ने किसानों को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। विजय ने कहा, “किसान देश की रीढ़ हैं और वे अपनी कृषि भूमि को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों का समर्थन करते हैं.”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में विक्रवांडी में आयोजित एक जनसभा के दौरान भी परंदूर एयरपोर्ट परियोजना का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि यह प्रोजेक्ट परंदूर में नहीं बनाया जाना चाहिए और सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।

सीएम विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए हवाई अड्डे के लिए ऐसी वैकल्पिक जगह तलाश की जाए, जहां कृषि भूमि कम से कम प्रभावित हो और लोगों की आजीविका पर भी न्यूनतम असर पड़े। उन्होंने कहा, “जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए… परंदूर में नया हवाई अड्डा स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों को यह सरकार वापस लेगी.”

DMK ने CM विजय के फैसले पर उठाए सवाल

परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द किए जाने के फैसले पर विपक्षी डीएमके ने मुख्यमंत्री विजय को घेरा है। पूर्व मंत्री और डीएमके नेता थंगम थेन्नारासु ने कहा कि एयरपोर्ट तमिलनाडु के आर्थिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

थंगम थेन्नारासु ने कहा, “एयरपोर्ट बहुत अहम है और तमिलनाडु की आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है. चेन्नई एयरपोर्ट एक बेहतरीन एयरपोर्ट था. 2.30 लाख यात्रियों के साथ तीसरे नंबर पर रहने वाला चेन्नई एयरपोर्ट अब पांचवें नंबर पर आ गया है.”

उन्होंने कहा कि श्रीपेरंबदूर क्षेत्र में मौजूद औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए चेन्नई में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की दिशा में परंदूर को चुना गया था। उनके मुताबिक, चेन्नई की तकनीकी व्यवहार्यता और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के लिए जगह तय करने से पहले कई स्थानों का अध्ययन किया गया था और केंद्र सरकार से मंजूरी भी प्राप्त की गई थी।

परंदूर परियोजना को लेकर अब मुख्यमंत्री विजय के फैसले के बाद तमिलनाडु में विकास बनाम कृषि भूमि और स्थानीय लोगों के हितों का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

Tags: Airport ProjectCM VijayDMKParandur AirportTamil Nadu
Previous Post

मनुस्मृति विवाद पर CM योगी का Rahul Gandhi को करारा जवाब, बोले- विरासत को कोसना बंद करें

Next Post

Lutyens Bungalows पर करोड़ों का खर्च, 12 साल में Maintenance Cost ने छुआ 547 करोड़ का आंकड़ा

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
Lutyens Bungalows पर करोड़ों का खर्च, 12 साल में Maintenance Cost ने छुआ 547 करोड़ का आंकड़ा

Lutyens Bungalows पर करोड़ों का खर्च, 12 साल में Maintenance Cost ने छुआ 547 करोड़ का आंकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

August 25, 2026
Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

August 25, 2026
UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

August 25, 2026
राम रहीम फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

राम रहीम फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

August 25, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

LIVE: आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

July 26, 2026

Recent News

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

August 25, 2026
Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

August 25, 2026
UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

August 25, 2026
राम रहीम फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

राम रहीम फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

August 25, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • सेहत
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

August 25, 2026
Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

August 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.