Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home विश्व

Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 7, 2026
in विश्व
0
Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बर्थराइट सिटिजनशिप (जन्मसिद्ध नागरिकता) और बर्थ टूरिज्म पर सख्ती लाने के उद्देश्य से दो नए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन आदेशों का मकसद अमेरिका में केवल बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। हालांकि, अमेरिका में वैध वीजा पर रह रहे भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए फिलहाल राहत की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर, टूरिस्ट वीजा पर बच्चे के जन्म की योजना बनाने वालों के लिए नियम पहले से अधिक सख्त हो सकते हैं।

ट्रंप के नए आदेशों में क्या बदला?

6 अगस्त 2027 को हस्ताक्षरित दो नए कार्यकारी आदेशों में पहला आदेश ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने से जुड़ा है। इसके तहत यदि किसी गर्भवती महिला के अमेरिका आने का उद्देश्य बच्चे को जन्म देकर उसे अमेरिकी नागरिकता दिलाना पाया जाता है, तो उसके विजिटर वीजा आवेदन पर कड़ी जांच होगी। संदेह होने पर वीजा आवेदन अस्वीकार या लंबित किया जा सकता है।

दूसरा आदेश उन श्रेणियों का विस्तार करता है, जिनके बच्चों को जन्मसिद्ध नागरिकता के लिए अयोग्य माना जा सकता है। इनमें विदेशी राजनयिकों, ‘एलियन एनिमी’ घोषित व्यक्तियों, आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों, विदेशी सरकारों के लॉबिस्ट, धोखाधड़ी से नागरिकता प्राप्त करने वालों और कथित कमर्शियल बर्थ टूरिज्म के तहत अमेरिका पहुंचने वाली माताओं के बच्चे शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि ये आदेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसले से टकराते नहीं हैं क्योंकि ये केवल सीमित श्रेणियों पर लागू होंगे।

सुप्रीम कोर्ट पहले क्यों खारिज कर चुका है ट्रंप का आदेश?

30 जून 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पहले कार्यकारी आदेश को 6-3 के बहुमत से खारिज कर दिया था। उस आदेश में अवैध प्रवासियों और अस्थायी रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों के बच्चों को जन्मसिद्ध नागरिकता से वंचित करने की कोशिश की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह आदेश अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन का उल्लंघन करता है, जो अमेरिकी धरती पर जन्म लेने वाले लगभग हर व्यक्ति को नागरिकता का अधिकार देता है। इसके अलावा वर्ष 1898 के ऐतिहासिक United States v. Wong Kim Ark फैसले का भी हवाला दिया जाता है, जिसमें कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे गैर-नागरिक माता-पिता के यहां जन्मे बच्चे को अमेरिकी नागरिक माना गया था।

भारतीयों पर क्या होगा असर?

कानूनी वीजा पर रहने वाले भारतीयों को फिलहाल राहत

H-1B, L-1, O-1, F-1 या अन्य वैध वीजा पर अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं माना जा रहा है। ऐसे परिवारों में अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था के तहत पहले की तरह जन्मसिद्ध नागरिकता मिलती रहेगी।

विजिटर वीजा धारकों की बढ़ सकती है जांच

B1/B2 विजिटर वीजा पर अमेरिका जाने वाले भारतीय परिवारों को अब अधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। यदि अधिकारियों को संदेह हुआ कि यात्रा का उद्देश्य बच्चे को जन्म देना या बर्थ टूरिज्म है, तो अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं, वीजा प्रक्रिया लंबी हो सकती है या आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है। एयरपोर्ट पर भी पूछताछ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बर्थ टूरिज्म पर सबसे बड़ा असर

व्हाइट हाउस के अनुसार भारत उन देशों में शामिल है, जहां से कुछ लोग अमेरिका में बच्चे के जन्म के माध्यम से नागरिकता प्राप्त करने के उद्देश्य से यात्रा करते हैं। नए आदेशों का सबसे बड़ा प्रभाव ऐसे मामलों पर पड़ सकता है। यदि किसी परिवार का उद्देश्य केवल बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए अमेरिका जाना है, तो उनके लिए वीजा हासिल करना पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है।

क्या नए आदेश कानूनी चुनौती झेल पाएंगे?

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए कार्यकारी आदेशों को भी अदालत में चुनौती मिलने की संभावना है। अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने इन्हें असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि जन्मसिद्ध नागरिकता अमेरिकी संविधान द्वारा संरक्षित अधिकार है और किसी कार्यकारी आदेश के जरिए इसे बदला नहीं जा सकता।

पूर्व बाइडेन प्रशासन की अधिकारी और UnidosUS से जुड़ी डेबोरा फ्लीशाकर ने भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जन्मसिद्ध नागरिकता राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर नहीं है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने नए आदेशों पर हस्ताक्षर के बाद कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये आदेश संवैधानिक हैं, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आया था।

Tags: Birthright CitizenshipDonald TrumpImmigrationIndian DiasporaUSA
Previous Post

UP PPP Bus Station Project: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 18 शहरों में बनेंगे मॉडर्न बस स्टेशन, ₹1100 करोड़ निवेश की संभावना

Next Post

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

August 7, 2026
UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

August 7, 2026
Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें

Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें

August 7, 2026
UP PPP Bus Station Project: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 18 शहरों में बनेंगे मॉडर्न बस स्टेशन, ₹1100 करोड़ निवेश की संभावना

UP PPP Bus Station Project: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 18 शहरों में बनेंगे मॉडर्न बस स्टेशन, ₹1100 करोड़ निवेश की संभावना

August 7, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 2 अगस्त 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 2 अगस्त 2026

August 2, 2026

Recent News

Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

August 7, 2026
UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

August 7, 2026
Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें

Trump Birthright Citizenship Order: भारतीय परिवारों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए किसे राहत और किसके लिए बढ़ी मुश्किलें

August 7, 2026
UP PPP Bus Station Project: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 18 शहरों में बनेंगे मॉडर्न बस स्टेशन, ₹1100 करोड़ निवेश की संभावना

UP PPP Bus Station Project: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 18 शहरों में बनेंगे मॉडर्न बस स्टेशन, ₹1100 करोड़ निवेश की संभावना

August 7, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • राज्य
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

Burqa में Kanwar Yatra पर फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद बोलीं- पहनावा मेरा अधिकार

August 7, 2026
UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बदली पूरी टीम, राहुल गांधी की रणनीति पर बढ़ा फोकस

August 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.