Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Samwad Pratidin
Advertisement
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली NCR
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • झारखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू & कश्मीर
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • पर्यटन
    • फूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
    • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
    • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
    • संवाद प्रतिदिन, मासिक मैगजीन
No Result
View All Result
Samwad Pratidin
No Result
View All Result
  • होम
  • विश्व
  • इंडिया
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीकी
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाईल
  • अन्य
  • संवाद प्रतिदिन ई-पेपर
Home राज्य उत्तर प्रदेश

13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 से ज्यादा गड्ढे! Lucknow-Kanpur Expressway पर उठे गुणवत्ता और निर्माण पर बड़े सवाल

Samwad Pratidin by Samwad Pratidin
August 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 से ज्यादा गड्ढे! Lucknow-Kanpur Expressway पर उठे गुणवत्ता और निर्माण पर बड़े सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर को जोड़ने के लिए करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 64 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उद्घाटन किए गए इस एक्सप्रेसवे पर कुछ ही दिनों में कई जगह गड्ढे, दरारें और सड़क धंसने की शिकायतें सामने आई हैं।

एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही परियोजना से जुड़े कई अधिकारियों को हटाया गया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

NHAI ने निर्माण कंपनी और अधिकारियों पर लिया एक्शन

एक्सप्रेसवे में सामने आई खामियों के बाद NHAI ने निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके अलावा परियोजना प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता, इंडिपेंडेंट इंजीनियर टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया गया है।

लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और निर्माण गुणवत्ता को लेकर अब पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा, कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है. 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?”

उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए लिखा, “सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है. भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है.”

24 दिनों में 80 से ज्यादा गड्ढे, कई जगह दिखीं दरारें

उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद एक्सप्रेसवे पर सड़क की स्थिति बिगड़ने लगी। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क के किनारे लगाए गए पैच हाथ से उखड़ते दिखाई दिए। कुछ जगह डिवाइडर क्षतिग्रस्त मिले, जबकि कई हिस्सों में दरारें और गड्ढे भी नजर आए।

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे एक्सप्रेसवे पर 80 से अधिक गड्ढे चिन्हित किए गए हैं। कई स्थानों पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। बारिश से बचाव के लिए सड़क के हिस्सों को पन्नी से ढका गया और नमी सुखाने के लिए पंखों का भी उपयोग किया गया। कुछ स्थानों पर सड़क धंसी हुई भी दिखाई दी।

मरम्मत तक टोल वसूली रहेगी बंद

NHAI ने 26 जुलाई को एक्सप्रेसवे में धंसाव की शिकायतों के बाद PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी किया। कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है और परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 2 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर तीन वर्ष तक डिबारमेंट की कार्रवाई की गई है। एक्सप्रेसवे की मरम्मत का लगभग तीन करोड़ रुपये का पूरा खर्च निर्माण कंपनी ही वहन करेगी। साथ ही मरम्मत कार्य पूरा होने तक टोल वसूली पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है।

IIT खड़गपुर करेगी तकनीकी जांच

पूरे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच अब लेजर प्रोफिलोमीटर तकनीक से कराई जाएगी। इसके अलावा IIT खड़गपुर के विशेषज्ञों की टीम भी निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करेगी। NHAI के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: InfrastructureLucknow Kanpur ExpresswayNHAIPNC InfratechUttar Pradesh
Previous Post

‘PA-PS को विधायक से ज्यादा Computer आना चाहिए’… बिहार CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, ट्रेनिंग नहीं तो हटाने की सलाह

Next Post

अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, Airport से Hanumangarhi तक समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Samwad Pratidin

Samwad Pratidin

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Next Post
अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, Airport से Hanumangarhi तक समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, Airport से Hanumangarhi तक समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

August 8, 2026
Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

August 8, 2026
UPI Users के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट पर नहीं लगेगा Extra Charge, जानें सरकार ने क्या किया साफ

UPI Users के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट पर नहीं लगेगा Extra Charge, जानें सरकार ने क्या किया साफ

August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! Delimitation Meeting में 37 सांसद नहीं पहुंचे, तमिलनाडु की सियासत में बढ़ी हलचल

CM विजय को बड़ा झटका! Delimitation Meeting में 37 सांसद नहीं पहुंचे, तमिलनाडु की सियासत में बढ़ी हलचल

August 8, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार खोला पूरा हिसाब! जानिए कितनी हुई कमाई, कितना मिला दान और कहां खर्च हुए करोड़ों रुपये

July 8, 2026
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 17 जून 2026

June 24, 2026
यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

November 25, 2025
संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 2 अगस्त 2026

संवाद प्रतिदिन, लखनऊ, 2 अगस्त 2026

August 2, 2026

Recent News

PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

August 8, 2026
Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

August 8, 2026
UPI Users के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट पर नहीं लगेगा Extra Charge, जानें सरकार ने क्या किया साफ

UPI Users के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट पर नहीं लगेगा Extra Charge, जानें सरकार ने क्या किया साफ

August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! Delimitation Meeting में 37 सांसद नहीं पहुंचे, तमिलनाडु की सियासत में बढ़ी हलचल

CM विजय को बड़ा झटका! Delimitation Meeting में 37 सांसद नहीं पहुंचे, तमिलनाडु की सियासत में बढ़ी हलचल

August 8, 2026

संवाद प्रतिदिन एक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत हिंदी समाचार पत्र है, जो RNI No. UPHIN/2013/51231 के अंतर्गत प्रकाशित होता है। यह समाचार पत्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं देहरादून (उत्तराखंड) से एक साथ प्रकाशित होकर पाठकों तक निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।

Follow Us

Browse by Category

  • अन्य
  • अपराध
  • इंडिया
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाईल
  • खेल
  • जम्मू & कश्मीर
  • तकनीकी
  • दिल्ली NCR
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • राज्य
  • विश्व
  • शिक्षा
  • संवाद प्रतिदिन, देहरादून
  • संवाद प्रतिदिन, लखनऊ
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Recent News

PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

PM Modi से मिले CM Yogi, यूपी के इन मुद्दों पर हुई चर्चा; Nitin Nabin से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

August 8, 2026
Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

Maulana Sajid Rashidi पर FIR, कांवड़ियों को लेकर बयान से मचा बवाल; मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी भड़के

August 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2026 Samwad Pratidin - All Rights Reseved.