लखनऊ: मोती नगर स्थित सेवा संस्थान में कब्जे और हिंसा के आरोप, जांच की मांग

लखनऊ, 11 जुलाई 2026: राजधानी लखनऊ के मोती नगर स्थित “उपकारम करोति” (दयानंद सेवा संस्थान) में 7 जुलाई को हुई कथित घटना को लेकर विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 250–300 वकीलों का एक समूह जबरन संस्थान परिसर में घुस आया, कर्मचारियों को बाहर निकाला, तोड़फोड़ की, सामान लूटा, कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा कुछ महिलाओं को बंधक बनाकर परिसर पर कब्जा कर लिया। इसमें शामिल हर्षित दिक्षित, अमित मिश्रा, राहुल शुक्ला , दीपक प्रकाश और गौरव शर्मा और  आनंद मोहन तिवारी पुत्र स्व. मनमोहन तिवारी के नाम पर पुलिस ने मुक़दमा दाखिल कर दिया गया है।

शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि पूरी घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उनका आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं मिला है।  

शिकायतकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।